फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कचहरी में लगे ठुमके और बजी तालियां

Tue, 25 Oct 2016 11:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के दीपावली उत्सव में पर्फार्मेन्स देती डांसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम दिनों में कचहरी में दुखी वादकारी, पेशी पर आए बंदी, सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी और मुकदमों में पैरवी करते वकील दिखते हैं, लेकिन मंगलवार की शाम को कानपुर कचहरी में नर्तकियों के ठुमकों पर तालियां बज रही थीं। यह मौका था बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दीपावली उत्सव का।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन हाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दो नर्तकियों ने बारी-बारी से कई गानों पर डांस किया। यह देश है वीर जवानों का अलबेलो का मस्तानो का’ से देशभक्ति की अलख जगाई गई। इसके बाद एक नर्तकी ने ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते’ पर वकीलों ने खूब सीटियां बजाईं। जिला जज इफाकत अली खान ने भी एक शेर सुनाया। शहीदों की याद में दिये जलाए गए। बाद में आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में एडीजे रजत सिंह जैन, अरविंद मिश्र, बार एसोसिएशन अध्यक्ष तरुणेंदु बाजपेई महामंत्री योगेंद्र अवस्थी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें