औरेया के दिबियापुर में बिजली की मरम्मत करते वक्त एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक का नाम जीतेंद्र राजपुत (30) है। हादसे के बाद घर में मातम का माहौल छाया है। जीतेंद्र के पीछे उसकी बीवी व बच्चे रोते बिलखते रह गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि जीतेंद्र घर में बिजली फॉल्ट की मरम्मत में लगा था। सावधानी बरतने की बजाय जीतेंद्र ने घर की मेन लाइन बंद किए बगैर ही फॉल्ट मरम्मत करना चालू कर दिया, जिस पर उसे अचानक बिजली का जोरदार झटका लगा।