फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के गृह नगर का झींझक स्टेशन बनेगा आदर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर उनके गृह नगर के रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों की दौड़भाग तेज हो गई है। स्टेशन पर चल रहे कार्यों का रविवार को उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम प्रयागराज ने निरीक्षण किया। उन्होंने झींझक को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उधर, जिलाधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन 25 जून को झींझक और रूरा स्टेशनों पर करीब 15-15 मिनट रुकेगी। यहां प्रतीक्षालय में सीमित लोगों से मुलाकात करेंगे। ट्रेन शाम करीब छह बजे झींझक और साढ़े छह बजे रूरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति का गृह नगर झींझक है। 25 जून को नई दिल्ली से विशेष ट्रेन से वह कानपुर आएंगे। राष्ट्रपति की ट्रेन झींझक और रूरा में रुकेगी। इसके लिए दोनों स्टेशनों को संवारने के साथ चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है। रविवार सुबह उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी और डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा पहले झींझक स्टेशन पहुंचे। दोनों अफसरों ने प्लेटफार्म का निरीक्षण किया।
वेटिंग हॉल में और पंखे लगाने, दिव्यांग शौचालय को दूसरी जगह शिफ्ट कराने व टूटा टीनशेड दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म पर रखे मालगाड़ी के वैगन को हटाने को कहा। साथ ही झींझक में बन रहे फुट ओवरब्रिज को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइन के पार तक बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ के आईजी रविंद्र वर्मा व कमांडेंट आरपीएफ मनोज कुमार, टीआई फफूंद वीके मीणा, स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बजरंग नगर की बदहाल सड़क दुरुस्त कराएं : जीएम
रूरा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने रविवार दोपहर में रूरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक के समीप बजरंग नगर तरफ की बदहाल सड़क की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। जीएम व डीआरएम मोहित चंद्रा विशेष ट्रेन से रूरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। दोनों अफसरों ने शौचालय की मरम्मत व रंग रोगन का काम देखा। पार्किंग स्थल साफ कराने को कहा। पैदल पुल की क्षतिग्रस्त टाइल्स को बदलने के निर्देश दिए।
समस्याएं दूर करने को सौंपा पत्र
झींझक। उद्योग व्यापार मंडल युवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं रेलवे के सलाहकार समिति के सदस्य श्याम मोहन दुबे ने रविवार को स्टेशन पर जीएम रेलवे को पत्र देकर झींझक स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने, खानपुर रोड तक जाने के लिए पुल निर्माण, प्लेटफार्मों की ऊंचाई बढ़ाने, टिकट घर को प्लेटफार्म से नीचे कराने के लिए मांग पत्र दिया। जीएम ने इस पर विचार करने को कहा। इस दौरान व्यापारी विनोद वर्मा, हृदेश गुप्ता, अमित गुप्ता, आनंद वर्मा, ललिया वर्मा व राकेश कुमार मौजूद रहे।
डीएम व एसपी ने स्टेशनों पर जांची सुरक्षा व्यवस्था
झींझक/रूरा। राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय होने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पर अफसरों का जोर है। रविवार की दोपहर में झींझक स्टेशन पहुंचे डीएम जेपी सिंह व एसपी केशव कुमार चौधरी ने स्टेशन का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए फोर्स लगाने के प्वाइंट के बारे में जानकारी ली। नासरसेड़ा अंडरपास भी देखा और वहां पर कुछ रास्ता कच्चा होने पर एसडीएम डेरापुर ऋषिकांत राजवंशी को तत्काल निर्माण कराने के निर्देश दिए।
रेल अधिकारियों से भी चर्चा की साथ ही ट्रेन आने के समय प्लेटफार्म खाली रखने को कहा। इस दौरान सीओ आशापाल, आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी राकेश कुमार, आनंद शर्मा मौजूद रहे। इसके पूर्व डीएम व एसपी ने रूरा स्टेशन पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। प्लेटफार्म पर कितने सुरक्षा कर्मियों की जरूरत होगी इसको लेकर एसपी से विमर्श कर तैनाती स्थलों को चिह्नित किया गया।
परिजनों से मिले अफसर, ली जानकारी
झींझक। डीएम व एसपी ने रविवार को कस्बे के ओम नगर मोहल्ले में रहने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बड़े भाई प्यारेलाल के घर पहुंचकर उनसे व भतीजे पंकज कोविंद व दीपक कोविंद से मुलाकात की। कार्यक्रम के विषय में चर्चा की। राष्ट्रपति के भाई प्यारेलाल ने झींझक-रूरा नहर रोड खराब होने की बात अफसरों से कही। डीएम ने उनसे कहा कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों ने राष्ट्रपति की भाभी विद्यावती व भतीजी अंजली कोविंद से भी मुलाकात कर हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें