फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेवरात रखा पर्स चोरी, सात पर रिपोर्ट

Fri, 17 Mar 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। जालौन के गांव रामपुरा निवासी पीड़ित ने कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ आभूषण भरा पर्स चोरी करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव रमपुरा निवासी शिव कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मार्च की रात लगभग पौने 10 बजे वह पत्नी सीता के साथ शहर के गोपाल वाटिका में भांजे की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। इस दौरान उनकी पत्नी के पास एक पर्स था। उसमें सोने का एक मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी व दो सोने के हार समेत पांच लाख रुपये के जेवर रखे थे। तभी बरात में किसी ने पर्स पार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस चोरी में गेस्ट हाउस के दो कर्मचारी अर्जुन व शहशाह के अलावा बरात में मौजूद बाहरी युवक इंद्रानगर नरायनपुर निवासी राजेश, मुजबिल, भूरे व अजय पर पर्स चोरी करने का शक जताया।
विज्ञापन

बताया कि जेवरात निकालने के बाद इन लोगों ने खाली पर्स गेस्ट हाउस के बाथरूम में फेंक दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले के नामजद आरोपियों पर शक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें