फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ज्वैलर्स के घर का ताला तोड़कर 15 लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दबौली में ज्वैलर्स के घर से चोरों ने 15 लाख के जेवर पार कर दिए। आरोप है कि शातिर कमरे का ताला तोड़कर दाखिल हुए और अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरी कर ली। इसके बाद जाते समय दूसरा ताला लगा गए। पांच दिन बाद दिल्ली से लौटने पर महिला को घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दबौली निवासी प्रभा श्रीवास्तव के पति दुर्गेश ज्वैलरी कारोबारी हैं। वह दिल्ली में रहते हैं। दबौली स्थित मकान में भूतल पर उनके सास-ससुर और पहली मंजिल पर उनका और देवर का परिवार रहता है। दूसरी मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। पांच दिन पहले प्रभा पति के पास दिल्ली गई थीं। वह बुधवार सुबह लौटीं तो पाया कि उनके मंजिल के कमरे का ताला दूसरा लगा है। वह किसी तरह उसे खोलकर कमरे में दाखिल हुईं तो अलमारी में रखे 15 लाख के गहने गायब मिले। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पड़ताल की और घटना को संदिग्ध माना।
पुलिस कर्मियों के अनुसार चोर कभी भी चोरी के बाद दूसरा ताला लगा कर नहीं जाएगा। ऐसे में मामला संदिग्ध है। गाेविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें