फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुड़ादेव में दिन में घर का ताला तोड़ तीन लाख के जेवर चोरी

Thu, 08 Aug 2024 04:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मूड़ादेव में बुधवार दोपहर को चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर चोरी कर लिए। घर लौट रहे गृहस्वामी ने कार सवार तीन लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मूड़ादेव निवासी दिगपाल ने बताया कि बुधवार दोपहर को घर में ताला लगाकर पत्नी मालती व बेटी सोनम के साथ खेत में काम करने गया था। वापस लौटने पर घर के गेट पर लगा ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा था। उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये कीतम के जेवर गायब थे। इसपर वह दौड़कर बाहर आया तो कुछ दूरी पर एक कार दिल्ली नंबर की खड़ी दिखी।
पास पहुंचने पर कार सवार तेजी से भाग निकले। दिगपाल ने ने कार सवारों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। दिन में चोरी हो जाने से पीड़ित के घर लोगों का जमवाड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर परिजन से पूछताछ की है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें