फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नौकरी के नाम पर 3.90 लाख की ठगी, रिपोर्ट

Thu, 08 Aug 2024 04:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के भटौली निवासी युवक के साथ तीन लोगों ने सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भटौली निवासी श्यामजी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह 2022 में एशियन ग्रुप ऑफ इंड्रस्ट्रीज में एडमीशन हेड के रूप में काम करता था। वहां एडमीशन कराने आए मथुरा निवासी आशीष विष्ट से उसकी दोस्ती हो गई थी। कई बार मुलाकात होने के बाद उसने अपने भाई के लखनऊ सचिवालय में अधिकारी होने तथा वहां उसको नौकरी लगवाने का प्रलोभन दिया। इसके बाद 9 लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात तय हुई। इस बीच उसने 90 हजार रुपये गूगल पे से दे दिए।
इसके बाद उसने 26 दिसंबर 22 को तीन लाख रुपये लेकर मथुरा आने की बात कही। इस पर वह बलेथा निवासी भूपेंद्र सिंह व महेंद्र सिंह तथा औरैया के कृष्णचंद्र के साथ मथुरा पहुंचा। वहां आशीष ने दोस्त के साथ दुर्घटना होने की बात कहकर हाथरस आने को कहा। हाथरस में उसने आरोपी व उसके दो साथियों को तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद से आरोपी ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया तब उसे ठगी होने का अहसास हुआ। थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें