फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सराफा की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, बेतवा नदी के किनारे मिली टूटी हुई अलमारी

Sat, 24 Dec 2022 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव में सराफा की दुकान का ताला तोड़कर शातिर चोर ढाई लाख रूपये की कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने कस्बा पौथिया में गुप्ता ज्वेलर्स नाम की दुकान के शटर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख के जेवर और छह हजार रुपए चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह कारोबारी आलोक गुप्ता को चोरी की घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन

इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, चोर बेतवा नदी के किनारे टूटी अलमारी फेंक गए।  घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर राजेश कमल ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें