फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सराफा की दुकान का ताला तोड़कर 13 लाख के जेवरात चोरी, पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 18 Aug 2023 02:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Crime: थाना प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मौके का निरीक्षण किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार अरुण कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में रेवाड़ी खुर्द की मुख्य बाजार में स्थित सराफा की दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द में सराफा की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन शाम को दुकान बंद करके घर चले जाते हैं। गुरुवार रात को अज्ञात चोर दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए थे।
इसके बाद अलमारी में रखे दस किलो चांदी के जेवरात व सौ ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। उनकी कीमत लगभग तेरह लाख रुपए बताई गई है। चोर डीवीआर भी अपने साथ ले गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने शटर का ताला टूटा देखकर दुकान दार को फोन से सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने पुलिस को दी है तहरीर
दुकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने पर दुकानदार के होश उड़ गए। दुकानदार ने कल्यानपुर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मौके का निरीक्षण किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार अरुण कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें