शहर के पहले ‘जीसस कॉल्स प्रेयर टावर’ का शुभारंभ शुक्रवार को मकड़ी खेड़ा आजाद नगर में किया गया। इस सेंटर में शहर और देश दुनिया में अमन-चैन के लिए 24 घंटे प्रार्थनाएं होंगी।
कोई भी व्यक्ति यहां बैठ कर परमेश्वर की आराधना कर सकता है। सेंटर का उद्घाटन टावर मुख्यालय चेन्नई से आए चेयरमैन डॉ. पॉल डीना करन ने फीता काट कर किया। उन्होंने बताया कि भारत में 94 प्रेयर टावर चल रहे हैं, इनमें प्रतिदिन चार हजार लोग दिन भर प्रार्थना करते हैं। बताया गया कि कानपुर में ऐलन रैफल इंचार्ज होंगे।
यहां एक साथ करीब 200 लोग प्रार्थना कर सकेंगे। इस मौके पर पादरी ईजे सिंह, पादरी सत्येंद्र श्रीवास्तव, पादरी जितेंद्र सिंह, बिशप जीएस गिल्बर्ट, बिशप पी. वर्गिस पादरी शैलेंद्र इमैनुअल, पादरी जॉनी स्टीफन और पादरी पकंज मलिक आदि मौजूद रहे।