फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: दबंगई का वीडियो वायरल, JCB चालक को बेल्टों से पीटा; गर्दन पर लात रख जान से मारने की कोशिश

Tue, 26 May 2026 02:31 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News:अजीतमल में गढ़िया ओवरब्रिज के पास बाइक से घर लौट रहे एक जेसीबी चालक के साथ दबंगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने पहले जातिसूचक गालियां दीं और विरोध करने पर बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दबंगई का वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया ओवरब्रिज के पास कुछ दबंग युवकों ने एक जेसीबी चालक को सरेराह रोककर न सिर्फ जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि उसे बेल्टों से बुरी तरह पीटा। हद तो तब हो गई जब दबंगों ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए युवक को जमीन पर गिराकर उसकी गर्दन पर लात रख दी और उसे जान से मारने की कोशिश की। सोमवार देर शाम इस खौफनाक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गया है।

विज्ञापन

घात लगाकर बैठे थे दबंग, घर लौटते समय रास्ते में घेरा

मिली जानकारी के अनुसार, अटसू के मोहल्ला नवीन नगर के रहने वाले पीड़ित ऋषि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पेशे से जेसीबी चालक है। सोमवार को वह गढ़िया ओवरब्रिज के पास अपनी जेसीबी मशीन खड़ी करने के बाद बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। पीड़ित जैसे ही ओवरब्रिज के अंडरपास के पास पहुंचा, वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे हथियारों और बेल्ट से लैस दबंगों ने उसे जबरन रोक लिया। ऋषि के रुकते ही आरोपियों ने उसे देखते ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उसने इस अभद्र व्यवहार का विरोध किया, तो दबंगों ने उस पर लात-घूंसों और बेल्टों की बरसात कर दी।

सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

बेल्टों से बरपाया कहर, गर्दन पर लात रखने का वीडियो हुआ वायरल

मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने अपने मोबाइल से इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक किस कदर क्रूरता की हदें पार करते हुए पीड़ित को बेल्टों से लगातार मार रहे हैं। यही नहीं, एक आरोपी पीड़ित को जमीन पर पटककर उसकी गर्दन पर अपना पैर रखकर उसे कुचलने और जान से मारने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित लगातार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा।वायरल हुए इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि अमर उजाला डिजिटल नहीं करता है।

विज्ञापन

http://



4 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज

सोमवार शाम को जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हुआ, औरैया पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और पीड़ित ऋषि कुमार की तहरीर के आधार पर तत्काल चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी के अनुसार: मोहल्ला आजाद नगर अजीतमल निवासी ऋतिक दुबे, पवन दुबे, गिरजेश दुबे और कपिल पांडेय के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें