फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के कुपवाड़ा में कानपुर के लाल की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 08 Mar 2021 02:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
त्रिवेद प्रकाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात कानपुर का लाल त्रिवेद प्रकाश की मौत हो गई। त्रिवेद प्रकाश पुत्र अरुण कुमार तिवारी मूल रूप से फतेहपुर के निवासी हैं। उनका परिवार कानपुर के नौबस्ता में रहता है। त्रिवेद प्रकाश भारतीय थल सेना में गनर जीडी पद पर 6आरआर बटालियन पैरंट यूनिट 332 मीडियम रेजिमेंट की डेल्टा कम्पनी में तैनात थे।
विज्ञापन


जवान की मौत की सूचना परिजनों को रविवार रात 11 बजे मिली। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा परिवार निजी वाहनों से पैतृक गांव फतेहपुर के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव फतेहपुर लाया जाएगा।

शहीद त्रिवेद पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। त्रिवेद ने यशोदानगर के आरपीएम इंटर कॉलेज से पढ़ाई की थी। 2015 में आर्मी जॉइन की थी। पिता अरुण कुमार तिवारी भी आर्मी से नायक पद से रिटायर्ड हैं। मां प्रेमा देवी गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें