फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कानपुर से चलेंगी ‘जनरथ’ एसी

Mon, 26 Dec 2016 09:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के मेजर सलमान खान बस अड्डा (झकरकटी) को 30 नई ‘जन रथ’ एसी बसें मिली हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक के प्रस्ताव पर एमडी की सहमति मिल गई है। जनवरी के अंत तक झकरकटी से कई रूटों पर बसों को चलाया जाएगा। इन बसों को लंबी दूरी के लिए ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि जन रथ बस का किराया 1.35 रुपये/प्रति किलोमीटर है। जो वोल्वो बस सेवा से करीब एक रुपये सस्ता है। वहीं साधारण बसों का किराया 86 पैसे/किलोमीटर है। दरअसल, झकरकटी से चलने वाली वोल्वो बसों का संचालन लखनऊ से होता है, जोकि वाया झकरकटी होते हुए कई रूटों पर जाती थी। जन रथ बसों को किन रूटों पर चलाया जाए, रोडवेज विभाग के अफसर इसका खाका तैयार कर रहे हैं।
आरक्षण कराने पर है छूट
जन रथ की विशेषता है कि पहले से आरक्षण कराने पर किराए में छूट मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों को दुर्घटना बीमा का अतिरिक्त लाभ भी दिया जाएगा। सफर के दौरान पानी की बोतल और पढ़ने के लिए मैग्जीन भी यात्रियों को दी जाएगी। बसों में मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने की भी सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रस्तावित रूट 
लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, हरिद्वार, बरेली, गोरखपुर, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें