फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट से उतरने के दौरान फंसा कंटेनर, लगा जाम

विज्ञापन
नबीपुर में हाईवे के कट में फंसा कंटेनर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी हाईवे में नबीपुर में कट से उतरने के दौरान बुधवार की सुबह कंटेनर ट्रक फंस गया। कानपुर आने व जाने वाली दोनों लेनों का यातायात प्रभावित हो गया। हाईवे किनारे बची कुछ जगह से वाहन रेंगकर निकलते रहे। वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

नबीपुर में कानपुर जाने वाली हाईवे के लेन में कट है। उस कट की दूसरी लेन से ऊंचाई अधिक है। वहां से उतरने के दौरान एक कंटेनर फंस गया। दोनों लेनों का यातायात प्रभावित हो गया। कुछ भारी वाहन वापस होकर दूसरी लेन से निकलते रहे। दोनों लेनों में छोटे वाहनों के निकलने की जगह बनी रही। इससे कोई लंबा जाम नहीं लगा। फिर भी आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह ने बताया कि क्रेन मंगवा कर कंटेनर को हटवा दिया गया है। करीब आधे घंटे वाहन सवारों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें