फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: टिन शेड के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर हुए ग्रामीण, ये है वजह

Thu, 06 Jul 2023 06:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में बारिश के दिनों में मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार को लेकर बड़ी समस्या रहती है। ऐसे में ग्रामीण टिन शेड के नीचे अंतिम संस्कार करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
टिन शेड डालकर दाह संस्कार करते दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जालौन जिले में बुजुर्ग के देहांत हो जाने से दुखी परिजन मोक्षधाम पहुंचे तो बारिश होने लगी। दुखी परिवार को पहले टिन शेड की व्यवस्था करनी पड़ी। उसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार किया। ब्लॉक कोंच क्षेत्र अंतर्गत सात हजार आबादी वाला गांव पहाड़गांव में मोक्ष धाम न होने से बरसात के मौसम में दाह-संस्कार करना गंभीर समस्या बनी हुई है।

विज्ञापन


बुधवार को गांव में एक बुजुर्ग राम गुलाम झा की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी। बारिश के कारण दाह-संस्कार कर पाना मुश्किल हो रहा था। परेशान परिजनों ने टिनशेड डालकर दाह-संस्कार किया। पहले भी मंगला ननद की पत्नी ढकेली का दाह-संस्कार भी टिनशेड डालकर ही किया गया था। इस दौरान मोक्षधाम को लेकर लोगों ने मांग को भी उठाया। मांग करने वालों में पूर्व प्रधान घनश्याम भगत, मुन्ना पटेल, शिवकुमार शर्मा, विजय सिंह, डॉ. परशुराम मंगलानंद, गिरीश गुप्ता, प्रधान कपिल देव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें