फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बस की टक्कर से आरएसएस प्रचारक की मौत, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

Thu, 06 Jul 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जालौन जिले के कोंच में बाइक से जा रहे आरएसएस प्रचारक को एक निजी बस ने कुचल दिया। गंभीर हालत में झांसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने उरई-कोंच मार्ग जाम कर दिया। सीओ के समझाने पर एक घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के भदारी गांव निवासी हरिओम पांचाल (54) कुठौंद इंटर काॅलेज में शिक्षक के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही वह आरएसएस के प्रचारक थे। बुधवार की सुबह वह बाइक से किसी काम से कोंच जा रहे थे। उसी दौरान एक निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह पहिए के नीचे आ गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया, रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना से गुस्साए परिजनों ने कोंच-उरई मार्ग पर जाम लगा दिया और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर एसडीएम न्यायिक राजेश सिंह व सीओ राम सिंह पहुंचे और परिजनों को समझाते हुए जाम को खुलवाया। करीब एक घंटे तक सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। परिजनों ने बताया कि पुत्र आशुतोष पांचाल हैदराबाद में वैज्ञानिक है। वह परिवार सहित बाहर की रहता है। वह पत्नी मुन्नी के साथ गांव में ही रहते थे। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। सीओ राम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें