फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: किराना दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर पार किया तीन लाख का माल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 16 Feb 2023 10:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में किराना दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
दुकानदार से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में चोरों ने किराना दुकान की दीवार में सेंध लगाकर नगदी सहित तीन लाख का समान पार कर दिया। मालिक को घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब आसपास के दुकानदारों ने दुकान में छेद देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बुधवार शाम को रोज की तरह आटा निवासी दुर्गेश पुत्र शिवकुमार अपनी किराना की दुकान में ताला डालकर घर चला गया था।

विज्ञापन


तभी देर रात मौके का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर गोलक से 25 हजार की नगदी सहित अखरोट के गत्ते, अंजीर गत्ता, मखाने के गत्ते के साथ करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। सुबह जब आसपास के दुकान के कर्मी आए तो उन्होंने दीवार फूटी देख दुर्गेश को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुट गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।

दुकानदारों को जब इस चोरी के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर 112 पुलिस के साथ-साथ थाना पुलिस भी तैनात रहती है। लेकिन जब चोरी हो रही थी उस वक्त पुलिसकर्मी कहां सो रहे थे। पुलिस की इस लचर व्यवस्था से व्यापारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें