जालौन के रामपुरा ऊमरी कस्बे में दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया नगर पंचायत अध्यक्ष का पुत्र नहर के तेज बहाव में डूब गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया तो आसपास खेत पर काम कर रहे किसान व ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से तलाश कराई पर कुछ पता नहीं चला। सूचना पाकर एसडीएम व सीओ भी पहुंच गए। रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बा निवासी नगर पंचायत चेयरमैन रेखा देवी का 22 वर्षीय पुत्र राहुल सोमवार सुबह अपने दोस्तों के साथ धुता पुल के पास स्थित नहर में नहाने गया था।