फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: संकटा देवी मंदिर में तोड़फोड़, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Mon, 08 May 2023 12:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव के बाहर स्थित संकटा देवी के मंदिर में किसी ने तोड़फोड़ कर दी। इससे देवी की मूर्ति खण्डित हो गई। सोमवार सुबह जब महिलाएं पूजा करने पहुंची तो सामने देवी की खण्डित प्रतिमा को देख होश उड़ गए। धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर आटा एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।

विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव के बाहर संकटा देवी का वर्षों पुराना मंदिर है। जिसमें संकटा देवी की सुंदर प्रतिमा स्थापित है। सोमवार को गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूजा करने के लिए मन्दिर गई महिलाओं ने गांव के लोगों को बताया कि देवी की प्रतिमा से उनका सिर अलग पड़ा हुआ है। जिसे सुनकर गांव के सभी हिन्दू मन्दिर में इकठ्ठे हो गए। सूचना मिलते ही आटा एसओ अर्जुन सिंह मामले को बढ़ता देख भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव का माहौल बिगाड़ने वाले ऐसे लोगों को जल्द ही पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें