फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी

Mon, 08 May 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली से परिवार के लौटने पर खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। परिवार के साथ दिल्ली गए सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण कालोनी निवासी विराज गुप्ता ने बताया कि ताऊ सुरेश गुप्ता सेवानिवृत्त बैंक कर्मी हैं। उनका बेटा दिल्ली में फैशन डिजाइनर है। ताऊ परिवार के साथ 11 अप्रैल को दिल्ली गए थे। वह घर की रखवाली में था। वह भी दो मई की रात रिश्तेदार के घर दिल्ली चला गया। दिल्ली से रविवार को लौटा। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर लाखों का माल ले गए हैं। चोर खिड़की का सरिया काटकर घर में घुसे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें