फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Thu, 20 Jul 2023 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: मेडिकल स्टोर बंद कर बुधवार की रात व्यापारी बाइक से अपने दोस्त को लेकर उसके गांव पहुंचा। उसे छोड़ने के बाद अपने गांव चौथ की ओर आ रहा था। नैनापुर और चौथ श्रमदान के बीच में पुलिया पर एक वाहन ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में दुर्घटना में एक मेडिकल संचालक की मौत हो गई। बाइक से जा रहे दवा व्यापारी को एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। काफी देर तक वह तड़पता रहा। किसी तरह पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

युवक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी, वह अपने पीछे पत्नी और छोटी बच्ची को छोड़ गए हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुठौंद थाना क्षेत्र के चौथ गांव निवासी सत्यम राजावत (25) पुत्र डॉ. सुरेंद्र सिंह राजावत की कस्बा कुठौंद में थाने के सामने मेडिकल स्टोर है।
मेडिकल स्टोर बंद कर बुधवार की रात वह बाइक से अपने दोस्त को लेकर उसके गांव पहुंचा। उसे छोड़ने के बाद अपने गांव चौथ की ओर आ रहा था। नैनापुर और चौथ श्रमदान के बीच में पुलिया पर एक वाहन ने उसको टक्कर मार दी। दुर्घटना में सत्यम बुरी तरह से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में ही तोड़ दिया दम
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहंची। यहां से उसे कानपुर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।  युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी भी रो-रोकर बेसुध हो जा रही है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें