सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनंद मोहन चतुर्वेदी के परिवार में पत्नी पूजा के अलावा दो पुत्रियां वैशाली और विशाखा व एक पुत्र सागर (10) है। वहीं देवेश पटेल के परिवार में पत्नी सुधा, पुत्री साक्षी व पुत्र कार्तिक (15) हैं। उनके निधन की सूचना जब उनके परिवार में पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उधर हादसे में गांव के दो लोगों के निधन की खबर सुनकर गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।