फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: चढ़ावे को लेकर हुआ विवाद, घंटों चली पंचायत, बिना दुल्हन लौटी बरात

Sun, 21 May 2023 06:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जालौन जिले के माधौगढ़ में कुठौंद कस्बे के एक गेस्ट हाउस में दूल्हा पक्ष के लोगों ने चढ़ावा (सोने चांदी के आभूषण) चढ़ाने से मना कर दिया। आभूषण न देख लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। बता दें कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव खुदातपुरा निवासी की बरात शनिवार को कुठौंद गई थी। द्वारचार के बाद जयमाला का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


देर रात दूल्हा पक्ष के लोग चढ़ावे को लेकर न पहुंचने पर लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि चढ़ावा चढ़ने के बाद भांवरे का समय आ रहा है। फिर भी दूल्हा के पिता चढ़ावा लेकर आने की बात कहते रहे। दो-तीन घंटे बाद भी चढ़ावा लेकर न पहुंचने पर जनातियों को शक हुआ। जनातियों ने कहा कि बेंदा, मंगलसूत्र चढ़ा दो। बाकी बाद में चढ़ा देना।

भांवर का समय निकल रहा है। फिर भी लड़के पक्ष ने एक भी आभूषण न होने की बात कहने पर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। साफ कहा कि आभूषण नहीं है तो शादी नहीं होगी। लड़के पक्ष के खिलाफ कुठौंद थाने में लड़की पक्ष ने तहरीर दे दी। एसओ अखिलेश द्विवेदी ने लड़के पक्ष, लड़की पक्ष के लोगों को बैठाकर आपस में मामला निपटाने की बात कही। एसओ का कहना है कि लड़के पक्ष के लोग शादी का खर्चा देने को तैयार हो गए है। शीघ्र ही मामला निपट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें