फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: धन्य हो जेलर साहब!, 'मुजरिम खच्चर' आखिर जिला कारागार से हुए रिहा

Tue, 28 Nov 2017 11:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जेल से निकलते खच्चर
धन्य हो जेलर साहब! आखिर जेल में बंद खच्चरों को रिहा तो किया। चार दिन पहले ही जेलर ने इन खच्चरों को पकड़कर जेल में डाला था। छोड़ा तब जब खच्चर मालिक ने भाजपा नेताओं से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने जिला जेल से खच्चरों का झुंड किया रिहा
सोमवार दोपहर जेल पुलिस ने मालिक को चेतावनी देकर खच्चरों को जेल से बाहर निकाला। खच्चरों का जुर्म इतना ही था कि इन्होंने जेल परिसर में पेड़-पौधों को चट कर डाला था। जेल अधीक्षक का कहना है कि इन खच्चरों ने पेड़ पौधे नष्ट कर दिए थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पौधे नष्ट करने के आरोप में जेल पहुंचे थे खच्चर
यूपी के उरई जिले के गणेशगंज निवासी कमलेश के आठ खच्चर बीते चार दिन से लापता थे। कमलेश के मुताबिक सोमवार सुबह पता लगा कि उसके खच्चर जिला कारागार उरई में बंद हैं। उसे यह भी बताया गया कि खच्चर ने जेल परिसर के भीतर और आसपास लगे कुछ कीमती पौधों को नष्ट कर दिया था।
 

4 of 5
उरई जेल के हेड कॉन्सटेबल आरके मिश्रा
इस वजह से जेल अधिकारियों के आदेश पर जेलकर्मियों ने उन्हें अंदर बंद कर दिया। इस पर वह भाजपा नेता से मदद मांगने पहुंचा। भाजपा नेता ने जेल प्रशासन से बात की। इसके बाद ही उसके खच्चर जेल से छूट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चार दिन से बंद थे, चेतावनी के बाद छोड़े गए
जेल अधीक्षक सीताराम ने बताया कि खच्चरों की वजह से पेड़-पौधे नष्ट हुए। इससे पहले भी नुकसान पहुंचाने पर खच्चर मालिकों को चेताया जा चुका था। इस बार खच्चर मालिक कमलेश को फिर चेतावनी दी गई है कि अगर अबकी बार खच्चरों ने पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया तो उसके ही खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें