फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: ‘पुलिस ने मुझे मारा, प्रताड़ित किया’, युवक ने यमुना में लगाई छलांग, दो दिन बाद मिला शव, जांच शुरू

Sun, 10 May 2026 10:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कदौरा में पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाकर वीडियो वायरल करने वाले युवक का शव रविवार को यमुना नदी में मिला। युवक ने खुदकुशी से पहले पुलिस पर मारपीट और एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी युवक का शव रविवार सुबह यमुना नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस प्रताड़ना, मारपीट और फर्जी कार्रवाई के आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही थी। जानकारी के अनुसार नगर की एक महिला ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर उसका चालान किया था।

विज्ञापन

गुरुवार शाम जमानत पर छूटने के बाद युवक घर पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद वह कालपी की ओर चला गया। वहीं से युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि महिला ने उसके साथ मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय महिला की तहरीर पर कार्रवाई कर दी। युवक ने वीडियो में कहा था कि पुलिस कार्रवाई और प्रताड़ना से आहत होकर वह आत्महत्या करने जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन

http://



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

युवक की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। रविवार सुबह युवक का शव यमुना नदी में मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में भी मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें