जालौन जिले के कालपी में सोमवार रात करीब एक से दो बजे के बीच कानपुर से झांसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोल्हूपुर स्थित रजत ढाबा के सामने करीब 11 पशुओं को रौंद दिया। जिसमें 9 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। होटल संचालकों द्वारा ट्रक ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया गया है। होटल संचालकों ने कालपी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लिया है। घटना के बाद करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने रात्रि में ही नेशनल हाईवे से पशुओं के शव को हटवाया और जख्मी पशुओं को कालपी गौशाला पहुंचाया। जिसके बाद यातायात चालू हो सका।