चौकी में दर्ज कराई गई गुमशुदगी
यहीं उसकी नजदीकियां पूनम (45) से बढ़ीं, जो रिश्ते में उसकी चचिया सास लगती थी। 27 मार्च को प्रमोद उसे अपने साथ लेकर चला गया था। जब दो दिन तक पूनम घर नहीं लौटी, तो 30 मार्च को मानेश्वर की इंडस्ट्री-7 चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
कई दिन पुरानी लग रही है घटना
रविवार शाम लुहरगांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल के पास सूखे नाले में दोनों के शव पड़े मिले। शवों की हालत खराब होने के कारण माना जा रहा है कि घटना कई दिन पुरानी है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटनास्थल से दो सल्फास की आधी-आधी भरी शीशियां, सल्फास गोलियों के पाउच, हरियाणा नंबर की बाइक, हेलमेट, मोबाइल फोन और पानी की बोतलें बरामद हुईं। जांच में यह भी सामने आया कि 27 मार्च को प्रमोद की अंतिम लोकेशन फिरोजाबाद के आसपास मिली थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला जहर खाकर आत्महत्या का हो रहा है प्रतीत
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जहर खाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावनाओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। जानकारी मिलते ही एसपी विनय कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।