फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: मोबाइल टावर पर चढ़ा 'मजनू'; शादी की जिद पर दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे उतारा नीचे

Thu, 16 Apr 2026 09:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: जिले के मदनेपुर में शादी की जिद पर अड़ा एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दो घंटे के ड्रामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर वह नीचे उतरा।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदनेपुर में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक का एक लड़की से फोन पर संपर्क के बाद प्रेम संबंध शुरू हुआ था, जिसके बाद वह लड़की के गांव पहुंच गया। युवक ने लड़की से शादी की जिद करते हुए टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो  घंटे तक समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा। पुलिस के आश्वासन के बाद युवक आखिरकार नीचे उतर आया, जिससे बड़ी घटना टल गई। बताया जा रहा है कि युवक इससे पहले भी एक बार इसी तरह का हाईवोल्टेज ड्रामा कर चुका है। घटना के दौरान मौके पर पुलिस और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें