http://
मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
आटा-इटौरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े करीब डेढ़ दर्जन बिजली के पोल हादसों का सबब बने हुए हैं। सड़क निर्माण के दौरान इन पोलों को हटाया नहीं गया, जिससे आए दिन वाहन इनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली के पोलों को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर लगवाने की मांग की है। आटा थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने बताया कि घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।