फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Crime: जमीन के विवाद में भतीजों ने ताऊ को गोली मारी, हालत गंभीर

Mon, 03 Oct 2022 02:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में जमीन के विवाद में भतीजों ने ताऊ को गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के उरई में रविवार देर रात जमीन के विवाद में भतीजों ने ताऊ को गोली मार दी। गोली ताऊ को कंधे में लगी। गोली लगते ही वह वहीं पर घायल होकर गिर गए। गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल पड़े व्यक्ति को लोगों ने उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली के मोहल्ला रामनगर के रहने वाले 50 वर्षीय राधाचरण की कोंच बस स्टैंड के पास ट्रांसपोर्ट की दुकान है। उनके भतीजे मनोज, पंकज उर्फ कल्लू से पुश्तैनी जमीन को लेकर बरसों से विवाद चल रहा है।

रविवार देर रात लगभग 11 बजे के करीब राधाचरण बस स्टैंड स्थित अपने ट्रांसपोर्ट की दुकान से घर की ओर आ रहे थे। एसआर इंटर कॉलेज के पास उनके भतीजे मनोज, पंकज और एक अन्य ने हमला कर दिया। उनके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे उनके बाएं कंधे में गोली लग गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनते ही उनके ट्रांसपोर्ट के पास मौजूद लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमला करने वाले तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मौजूद लोगों ने राधाचरण को उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं चिकित्सकों ने घायल राधाचरण का उपचार करने के बाद उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में उरई कोतवाल शिवकुमार राठौर ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें