लॉकडाउन में गुटखा न बेचना जालौन के मां बेटे को महंगा पड़ गया। दुकान से गुटखा न देने पर क्षेत्र के दबंगों ने मां बेटे को पीट पीटकर लहूलूहान कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश कर रही है।
मोहल्ला गणेशजी निवासी विधवा उर्मिता गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में उनका 20 वर्षीय बेटा है। दोनों मां बेटे भरण पोषण के लिए घर पर ही छोटी सी परचून की दुकान किए है। मोहल्ले में ही राजा भइया ताम्रकार पुत्र सूरज ताम्रकार सोमवार की शाम करीब 7 बजे साथी आशीष के साथ दुकान पर आया और उनसे गुटखा मांगने लगा।