फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: लोडर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Wed, 10 May 2023 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालौन जिले में बाइक से पत्नी के साथ शादी समारोह में जा रहे पूर्व प्रधान को लोडर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों हाइवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों को दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने पूर्व प्रधान को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी की गंभीर हालत देखते हुए उसे झांसी मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर कोई हेलमेट नहीं मिला।

विज्ञापन


झांसी के ढेरी गांव निवासी पूर्व प्रधान बालादीन अहिरवार (48) पत्नी सुनीता (45) के साथ बुधवार की शाम बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने एट जा रहे थे। जैसे ही वह पिरौना के पास पहुंचे तो लोडर ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों हाइवे किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पूर्व प्रधान को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी को झांसी मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं। उनकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें