फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: बैंक कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, दो बार कर चुका था जान देने का प्रयास

Wed, 10 May 2023 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में बैंक के कर्ज से परेशान किसान ने मौत को गले लगा लिया। कमरे में शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के एट में बैंक के कर्ज से परेशान किसान ने मंगलवार की रात घर के कमरे में साफी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन उसके कमरे में गए तो शव लटका देख उनके होश उड़ गए। थाना क्षेत्र के सतोह गांव निवासी वीर बहादुर प्रजापति (39) ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था, वर्ष 2017 में उसने बैंक से 1.40 लाख रुपये का कर्जा ले लिया था, लेकिन मौसम की मार से वह कर्जा नहीं भर पा रहा था। जिससे वह महीनों से परेशान था। मंगलवार को उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसके दो पुत्र निखिल व नीशू हैं, उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो बार कर चुका था जान देने का प्रयास
बैंक के कर्जे से परेशान किसान पहले भी जान देने का प्रयास कर चुका है। परिजनों ने बताया कि एक उसने एक बार भारी मात्रा में नींद की गोली खा ली थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें