फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत, मचा कोहराम

Wed, 15 Jan 2025 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
विज्ञापन
कृष्ण प्रसाद उर्फ किशन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फसल की रखवाली करने गए किसान की हालत बिगड़ गई। परिजनों को जब जानकारी हुई तो वह उन्हें कालपी सीएचसी ले गए। वहां गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर निवासी किसान कृष्ण प्रसाद उर्फ किशन (57) मंगलवार को खेत में लगी गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचे तो पुत्र रणजीत उन्हें खेत पर देखने गया तो वह खेत में अचेत पड़े थे। परिजनों ने उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां उनकी गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह खेती करते थे। उन्हें सर्दी या किसी सांप ने काट लिया है। इससे उनकी मौत हुई है। उनका एक पुत्र है। उनकी मौत से पत्नी मुन्नी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें