फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: खाद केंद्र की भीड़ में किसान की जेब से 5500 रुपये पार, बिलख पड़ा सुखदीन

Mon, 12 Oct 2026 06:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
बुजुर्ग किसान सुखदीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खाद केंद्रों पर उमड़ रही भीड़ के बीच अब किसानों की जेब भी सुरक्षित नहीं है। सोमवार को क्रय-विक्रय केंद्र पर खाद के लिए कागज जमा कर रहे सिंहपुरा निवासी बुजुर्ग किसान सुखदीन की जेब से किसी ने 5500 रुपये पार कर दिए। जेब खाली देखकर किसान की आंखों में आंसू आ गए। किराए के पैसे तक न होने पर लोगों ने घर जाने के लिए किसान की आर्थिक मदद की।

विज्ञापन


किसान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस खाद केंद्रों पर किसानों की जेब कटने की घटनाएं नई नहीं हैं। पिछले साल भी भीड़ का फायदा उठाकर कई किसानों की जेब से खाद खरीदने के रुपये पार किए गए थे। कुछ किसानों ने कोतवाली में सूचना भी दी थी लेकिन इसके बावजूद केंद्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने और किसानों की सुरक्षा के इंतजामों पर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें