फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: किसान की मधुमक्खियों के काटने से मौत, खेत में जुताई करते समय किया था हमला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 16 Sep 2025 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कदौरा थाना क्षेत्र में खेत की जुताई करते समय मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र में  खेत में जुताई करने गए किसान के ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मुंह व जीभ में काट लेने से वह गंभीर हो गया। पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में किसान की मौत हो गई।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पथरेहटा गांव निवासी किसान लक्ष्मण सिंह (35) सोमवार की शाम खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने गए थे। परिजनों ने बताया कि जब वह बोतल से पानी पी रहे थे, तभी वहां बैठी मधुमक्खियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जीभ व मुंह में काट लेने से किसान गंभीर हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

बीपी बहुत कम था और मुंह के अंदर सूजन थी
परिजनों ने बताया कि उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। किसान की मौत से पत्नी कल्पना सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएचसी में तैनात डॉ. अभिषेक सचान ने बताया कि किसान गंभीर अवस्था में लाए गए थे। उनका बीपी बहुत कम था और मुंह के अंदर सूजन थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया था। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि मधुमक्खी के काटने से युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें