फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: सर्राफा व्यापारी लूट कांड में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, तीन बदमाश गोली लगने से घायल

Tue, 27 May 2025 11:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंच कस्बे में कुछ दिन पूर्व हुई बहुचर्चित नवीन ज्वेलर्स लूट कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनका संबंध झांसी जनपद के समथर क्षेत्र से है। पुलिस को उनके पास से जेवर, नगदी, तमंचे कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोंच नगर में स्थित सर्राफा व्यापारी के यहां छह नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। उन्होंने तमंचे की दम पर करीब एक लाख के जेवरात लूट लिए थे और मौके से भाग गए थे। वारदात से जिले में पुलिस के प्रति आक्रोश था, व्यापारी तभी से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया था। एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि केलिया क्षेत्र में थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक बाइक से तीन संदिग्ध घुसिया से पहाड़गांव जाने वाली नहर पटरी की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। इसपर पुलिस ने घेराबंदी कर जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र के करहई गांव निवासी राजवीर गोस्वामी, रामेंद्र उर्फ रामु पाल और रानू बताए। 

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 15 मई को सर्राफा व्यापारी के यहां लूट की घटना को अंजाम दिया था। वह लूटे गए जेवरात को ठिकाने लगाने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। एसपी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम लगातार लगी थीं। तीन फरार बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टीम को 25 हजार ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें