जालौन जिले में कुठौंद के ग्राम हरसिंहपुर स्थित जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर बुधवार रात लगभग 10:30 बजे पैदल जा रहे व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी कुठौंद भिजवाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सिरसाकलार निवासी 38 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र शंभू दयाल कुठौंद थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर स्थित गंगाराम महाविद्यालय गेस्ट हाउस में अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। वह अपनी कार खड़ी करके हाईवे पर पैदल ही जा रहा था, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर पर गहरी चोट लगने से अधिक खून बह गया। राहगीरों ने मदद कर युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से सूचना प्राप्त होते ही थाना कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची।