फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: अज्ञात वाहन की टक्कर से डीजे संचालक की मौत, जालौन-औरेया हाईवे पर हुआ हादसा

Thu, 23 Feb 2023 12:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में हुए सड़क हादसे में डीजे संचालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक संतोष कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कुठौंद के ग्राम हरसिंहपुर स्थित जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर बुधवार रात लगभग 10:30 बजे पैदल जा रहे व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी कुठौंद भिजवाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सिरसाकलार निवासी 38 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र शंभू दयाल कुठौंद थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर स्थित गंगाराम महाविद्यालय गेस्ट हाउस में अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। वह अपनी कार खड़ी करके हाईवे पर पैदल ही जा रहा था, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर पर गहरी चोट लगने से अधिक खून बह गया। राहगीरों ने मदद कर युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से सूचना प्राप्त होते ही थाना कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना कुठौंद अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। जिससे युवक की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि वह डीजे की दुकान किए हुए था। उसी से अपना भरण पोषण करता था। हादसे के बाद मृतक की पत्नी मंगला देवी और उनके तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से नाबालिग बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें