फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: नून नदी में मवेशियों के कटे अवशेष बोरियों में मिले, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Mar 2023 04:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मवेशियों के अवशेष निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नून नदी में दो बोरियों में मवेशियों के कटे अवशेष मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे आटा थाना एसओ ने जेसीबी से अवशेषों को जंगल में दफना दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह आटा थाना क्षेत्र के ग्राम भदरेखी के बाहर से निकली नून नदी में कुछ लोग गए थे। जिन्हें पानी में दो बोरिया मिलीं। बताया गया कि बोरियों में मवेशियों के कटे हुए अवशेष थे। जैसी ही इसकी सूचना गांव मे फैली तो लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर आटा थाना एसओ अर्जुन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

जिन्होंने जेसीबी से अवशेषों को जंगल मे दफना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों द्वारा बोरियों को नदी में फेंका गया है। उन्होंने कहा कि या तो आसपास के इलाकों में गोकशी हो रही है। या फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें