फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: पुलिस मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर को लगी गोली, गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 05:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की 15 बाइकें, तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसओजी सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की टीमों ने मुखबिर की सूचना पर जंगल में शातिर वाहन चोर की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर वाहन चोर ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगने पर पकड़ लिया। उसके पास से चोरी की 15 बाइकें तमंचा, कारतूस व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर पर हमीरपुर, कानपुर देहात व जिले के कई थाना क्षेत्रों में 13 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया में शातिर वााहन चोर के छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली। सोमवार देर रात एसओजी सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की टीमों ने औद्योगिक क्षेत्र गेट नंबर दो से तीस सौ मीटर आगे जंगल में घेराबंदी की तो वाहन चोर ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिससे एक गोली वाहन चोर के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव निवासी नीरज बताया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, खोखा बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 15 बाइकें, दो पेेचकस, दो प्लास, रिंच आदि उपकरण बरामद किए। घायल नीरज को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि नीरज पर हमीरपुर, कानपुर देहात व जिले के कई थानों में 13 मामले विभिन्न धाराओं में पहले से ही दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह आसपास के जिलों से बाइकें चोरी कर बेचता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें