जालौन जिले के कदौरा में मायके जाने की जिद पर बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर सास की पिटाई कर दी। इस पर सास महिला हेल्प लाइन के सदस्यों के साथ थाना पहुंची। हेल्प लाइन सदस्यों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें टरका दिया। लिहाजा मामले की शिकायत महिला आयोग व एसपी से की जाएगी।
कदौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांशीराम कालोनी निवासी सास ने हेल्प लाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहु के मायके वाले उसके घर आए और मायके पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और जबरन बहू को ले गए।