फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun : महिला आरक्षी से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही भेजा गया जेल, साथ ही निलंबन

Sun, 17 Mar 2024 12:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन में महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के उरई में महिला आरक्षी से दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही को निलंबित कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी सिपाही नंदीगांव थाने में तैनात था। कोंच सर्किल के थाने में तैनात एक महिला आरक्षी ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि वर्ष 2022 के नवंबर माह में वह थाने के सिपाही कर्मवीर सिंह के संपर्क में आई। दोनों में बातचीत होने लगी। सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


जब उसे जानकारी हुई कि सिपाही पहले से शादीशुदा है, तो उसने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण वह कुछ समय तक खामोश रही। एक माह पहले महिला आरक्षी ने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। एसपी ने आरोपी सिपाही को एक माह पहले लाइन हाजिर करते हुए सात सदस्यीय टीम गठित की। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मिलने पर एसपी डॉ. ईरज राजा के आदेश पर नदीगांव में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को उसे सीजेएम न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें