फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: हाईवे किनारे गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव, NHAI कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

Sat, 10 Jan 2026 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: आटा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे एक गड्ढे में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। एनएचएआई कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव हाईवे किनारे एक गड्ढे में पड़ा हुआ था, जिसे सबसे पहले एनएचएआई के कर्मचारियों ने देखा। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला और आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें