फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: भर्ती परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की बाइक फिसली, बच्चों समेत तीन लहूलुहान; बुजुर्ग उरई रेफर

Mon, 27 Apr 2026 02:50 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Jalaun News: कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
घायल पिता के साथ मौजूद बेटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों का भविष्य संवारने के सपने के साथ उन्हें होमगार्ड भर्ती परीक्षा दिलाने झांसी जा रहे एक पिता की बाइक रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री के पास अचानक सामने आए एक आवारा कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में बुजुर्ग पिता समेत उनके बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ पिता की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। अशोक कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। वहीं रिया देवी और जसन प्रसाद का उपचार सीएचसी में जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए सड़कों पर बढ़ते आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें