फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: मेडिकल कराने जा रहा आरोपी सिपाही और पीआरडी जवान को धक्का देकर फरार, सीओ बोले दर्ज होगी एफआईआर

Mon, 07 Jun 2021 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन के कोंच में मेडिकल के लिए ले जाते वक्त सिपाही और एक पीआरडी जवान को धक्का देकर शांतिभंग का आरोपी फरार हो गया। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि आरोपी को ले जाने वाले सिपाही और पीआरडी जवान के खिलाफ लापरवाही बरतने की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नदीगांव निवासी राजू परिहार को पड़ोसी के साथ मारपीट के मामले में सोमवार को नदीगांव थाना पुलिस पकड़ कर लाई थी। पुलिस ने राजू का शांतिभंग में चालान कर दिया। सिपाही ओमप्रकाश और एक पीआरडी जवान के साथ उसे सीएचसी मेडिकल के लिए भेजा था।

रास्ते में राजू दोनों को धक्का देकर भाग निकला। जब तक सिपाही और जवान खड़े होते तब तक राजू उनकी आंखों से ओझल हो चुका था। घबराए सिपाही ओमप्रकाश ने थाने पर सूचना दी तो पुलिस की गाड़ियां राजू की तलाश में इधर उधर दौड़ने लगीं, लेकिन शाम तक राजू का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रूपकृष्ण त्रिपाठी इस संदर्भ में कुछ भी बताने से इनकार करते रहे। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले सिपाही व पीआरडी जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें