फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: स्टीयरिंग टूटने से डंपर ट्रक में घुसा, केबिन में फंसकर चालक की मौत

Thu, 09 Jul 2026 07:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: घटना झांसी-कानपुर हाईवे पर थाना एट क्षेत्र के धुरट ओवरब्रिज के पास की है। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
लल्लू यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-कानपुर हाईवे पर थाना एट क्षेत्र के धुरट ओवरब्रिज के पास गुरुवार सुबह करीब पांच बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर मौरंग से लदे ट्रक से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्टीयरिंग टूटने से हादसा हो गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह बाराबंकी जिले के थाना देवा के रामपुर निवासी लल्लू यादव (33) डंपर लेकर झांसी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह झांसी-कानपुर हाईवे पर थाना एट क्षेत्र के धुरट ओवरब्रिज के पास पहुंचे कि डंपर की स्टीयरिंग अचानक टूट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उसके तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। उसकी मौत से पत्नी ममता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि डंपर आगे जा रहे वाहन से टकरा गया। इसी से हादसा हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें