फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत, सात लोग घायल

Wed, 08 Jan 2025 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: यूपी के जालौन जिले में सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। कार सवार मथुरा से लौटकर चित्रकूट जा रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार सवार चित्रकूट जिले के मानिकपुर निवासी हैं। वह मथुरा से लौट रहे थे।

विज्ञापन




जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 185.6 किलोमीटर धंतौली के पास मंगलवार की रात ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार चालक चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेह केसकवा दराई निवासी अशोक कुमार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। मानिकपुर के गांधीनगर निवासी विपिन कुमार मिश्रा (31) की पत्नी अंजलि (30), महावीरनगर निवासी रमेश चंद्र तिवारी (53) की पत्नी चांदनी (50), आर्यनगर निवासी अभिषेक (40), शौर्य (10), निहारिका (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों ने बताया कि दो दिन पहले मथुरा वृंदावन गए थे। मंगलवार की रात घर लौट रहे रहे थे। औरैया की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। घायल रमेश ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें