फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 09 Oct 2024 05:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: सड़क हादसे में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त के साथ बाइक से ससुराल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अदलसरायं निवासी आशिक अली (27) अपने साथी गुड्डू सभासद (30) के साथ बुधवार की सुबह उरई स्थित अपनी ससुराल आ रहे थे। जैसे ही बाइक आटा थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित भभुआ मजार के पास पहुंची तो कि किसी वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं, पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज भेजा, वहां आशिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुड्डू को कानपुर रेफर कर दिया है। साला लाल मोहम्मद ने बताया कि वह मुंबई में रहकर ब्रेड बेचने का काम करते थे। आठ दिन पहले कालपी आए थे। उनके तीन बेटियां हैं। युवक की मौत से पत्नी शांहजहां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आटा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारी थी, इसमें एक युवक की मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें