फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 21 Dec 2022 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कुठौंद क्षेत्र के अंतर्गत शहजादे पुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया l दीपक कुमार ढीमर (26) पुत्र देवी सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी आगरा अपनी बाइक से किसी आवश्यक कार्य के लिए आरटीओ ऑफिस उरई जनपद जालौन आया था l
विज्ञापन


कार्य समाप्त करने के बाद युवक अपने निवास को वापस लौट रहा था। देर रात वह थाना कुठौंद क्षेत्र के शहजादे पुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था तभी किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगो के द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई l रोते बिलखते आए परिजनों ने बताया कि युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। युवक दो भाई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें